शिवपुरी। देहात क्षेत्र के स्टेडियम के पास रहने वाले एक होमगार्ड सैनिक के साथ आज सुबह अज्ञात ठग ने उनका एटीएम और आधार कार्ड नम्बर पूछकर उनके खाते से 24 हजार रूपए की खरीददारी कर ली। जिसकी जानकारी पीडि़त सैनिक को खाते से रूपए आहरण होने के मैसेज आने के बाद लगी। जिस पर उसने तुरंत बैंक में जाकर एटीएम बंद करा दिया और घटना की शिकायत देहात थाना पहुुंचकर दर्ज करा दी।
जानकारी के अनुसार होमागार्ड सैनिक दिलशाद खान आज सुबह अपने घर पर था। उसी समय उसके मोबाइल पर मोबाइल नम्बर 7277618610 से कॉल आया और ठग ने उसे बताया कि वह अपना आधार कार्ड नम्बर बता दें, नहीं तो उनका एटीएम बंद हो जाएगा। ठग की बातों में आकर दिलशाद ने अपना आधार नम्बर उसे बता दिया। इसके बाद ठग ने उसके एटीएम कार्ड के अंतिम चार नम्बर पूछे तो वह भी दिलशाद ने बता दिए।
नम्बर बताने के बाद ठग ने दिलशाद को बताया कि उसके मोबाइल पर वैरीफिकेशन मैसेज आया है उसका नम्बर उन्हें दे दें। जिससे उनका एटीएम बंद नहीं होगा। दिलशाद ने उक्त मैसेज का नम्बर भी ठग को दे दिया। ठग ने पहले 20 हजार रूपए की खरीददारी की इसके बाद 2 हजार और 1-1 हजार की दो बार खरीददारी कर ली। खरीददारी करते ही दिलशाद के मोबाइल पर रूपए निकलने का मैसेज आया जिससे वह घबरा गया और सीधे बैंक में पहुंचकर अपना एटीएम बंद करा दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।