नगर पालिका के कर्मचारी पूरन रजक के घर में घुसा नाबालिग चोर, हुई पब्लिक कुटाई

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ठंड़ी सडक़ इलाके में निवासरत नगर पालिका के कर्मचारी पूरन रजक के घर में घुसे एक नाबालिग चोर को पब्लिक ने दबौच लिया। उसके बाद पब्लिक ने उक्त चोर की जमकर खेर खबर ली। इस घटना के बाद पब्लिक उक्त चोर को लेकर कोतवाली पहुंची। जहां चोर के नाबालिग होने के चलते पुलिस ने उसे छोड़ दिया। 

जानकारी के अनुसार शहर के बीचों बीच ठंडी सडक़ पर पूरन रजक के घर में एक नाबालिग चोर जा घुसा। जिसे वहां मौजूद पब्लिक ने दबौचकर जमकर खेर खबर ली। बताया गया है इस खेर खबर के बाद उक्त नाबालिग को लेकर पब्लिक में से गिर्राज रावत कोतवाली लेकर गए। 

जहां उक्त युवक के नाबालिग होने के चलते पुलिस ने इसे छेाड़ दिया। बताया गया है उक्त नाबालिग सुलोचन का नशा करता है। और इसी के लिए वह नशे में घुत्त घर में घुस गया था। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!