गहोई समाज मैथिली शरण गुप्त जंयती पर प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का करेंगा सम्मान

NEWS ROOM
0
करैरा। गहोई समाज करैरा द्वारा समाज के गौरव माननीय मैथिलीशरण गुप्त (दद्दा जी) की जयंती के उपलक्ष्य में समाज के प्रतिभाशाली छात्र एवम छात्राओं का सम्मान समारोह 3 अगस्त को मैथिलीशरण जयंती पर मनाया जाएगा। इस मौके पर समाज के सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाऐगा। 

इस पर समस्त सामाजिक बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति होने की अपील की है। इस मौके पर ध्वजा रोहण एवं चल समारोह 7 बजे से चतुर्भुज मंदिर से प्रारंभ होकर मधुरमिलन पैलेस जाएगा इय चल समारोह के बाद स्वल्पाहार वितरण किया जाएगा। 

स्वल्पाहार के उपरांत प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह विशेष कक्षा 10 बी और 12 बी में 85 प्रतिशत से अधिक छात्र छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। उसके बाद सपरिवार भोज का कार्यक्रम रहेगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रतिभाशाली छात्र छात्राएं के पंजीयन हेतु अंक सूची दिनांक 2 अगस्त 2017 शाम 7: 30 बजे तक गहोई धर्मशाला भेजें।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!