पोहरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के बमरा और टौरिया गांव के बीच एक ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट जाने से ट्रेक्टर में सवार एक वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस घटना में आठ लोग घायल हो गए है। इस घटना की सूचना मिलते ही पोहरी थाना प्रभारी बीडी अहिरवार मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए पोहरी उप स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार सरदार पुत्र गजसिंह यादव उम्र 60 वर्ष निवासी हरिनिवासखेड़ा अपने गांव से भूरा यादव का ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 33 एए 3072 को मांग कर प्याज बैचने शिवपुरी आ रहा था। तभी बमरा और टौरिया के बीच चालक ने तेजी और लापरवाही पूर्वक ट्रेक्टर चलाते हुए पुलिया पर पलटा दिया। जिससे ट्रेक्टर में सवार सरदार सिंह यादव की टे्रक्टर के नीचे दब जाने से दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि इस घटना में ट्रेक्टर में सबार आठ अन्य लोग घायल हो गए है। इस बात की सूचना मिलते ही पोहरी थाना प्रभारी बीडी अहिरवार अपने आरक्षक साथी मुकेश सिंह परमार के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र पोहरी में भर्ती कराया। जहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।