करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र के अमोलपठा चौकी अंर्तगतं ग्राम सोनहर में एक 12 साल की नाबालिग को उसके घर में ही एक जहरीले सांप ने डस लिया जिससे उसने कुल 45 मिनट में ही दम तोड़ दिया। घटना रात 3 बजे की है।जानकारी के अनुसार मनीषा पुत्री धनीराम बघेल शनिवार की रात अपने ही घर में पानी पीने के लिए उठी थी।
जैसे ही उसने मटके का ढक्कन उठाया उसकी आवाज सुन कर अंधेरे में बैठा सांप भी चौंक गया और उसने मनीषा को डस लिया। घटना के तुरंत बाद 3 बज कर 45 मिनट पर परिजन लडक़ी को लेकर करेरा अस्पताल आ गए थे लेकिन सांप का जहर उसके शरीर में इतनी तेजी से फेल गया था कि डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।