शिवपुरी। कलेक्टर तरूण राठी ने कलेक्ट्रेट में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर श्री आर.ए.प्रजापति को कोलारस अनुभाग के नए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बनाया गया है। इसके साथ ही श्री प्रजापति अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी श्री रूपेश उपाध्याय के अवकाश अवधि तक के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
जारी आदेश में उल्लेख किया है कि डिप्टी कलेक्टर श्री एल.के.पाण्डेय अपने कार्यों के साथ-साथ डिप्टी कलेक्टर श्री प्रजापति को आवंटित शाखाओं का प्रभार भी देखेगें। उल्लेखनीय है कि अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोलारस श्री आर.के.पाण्डेय का ग्वालियर स्थानांतरण होने पर उन्हें आज ग्वालियर हेतु भारमुक्त कर दिया गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।