मंदिर में किशोरी में युवक ने मारा चांटा, छेडछाड, आरोपी फरार

0
शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र में एक हिन्दू युवती के साथ मुस्लिम युवक द्वारा छेड़छाड़ की घटना कर चांटा मारने का मामला प्रकाश में आया। इस घटना को लेकर जहां युवती ने पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई तो वहीं समुदाय विशेष के युवक द्वारा हिन्दू युवती के साथ चांटा मरने की घटना सामने आते ही थाना क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई और देखते ही देखते समुदाय की विशेष घटना को लेकर माहौल गर्मा सा गया है। घटनाक्रम अनुसार युवती आरती परिवर्तित नाम, उम्र 16 वर्ष निवासी फिजीकल ने थाना पहुंचकर श्किायत दर्ज कराई कि उसकी सहेली राबिया परिवर्तित नाम, के साथ मेल जोल बना हुआ था चूँकि आरती के पिता नहीं थे इसलिए उसने राबिया के परिजनों से ही अपनत्व की भांति परिवार जैसा समझ लिया था। 

इसी बीच राबिया का भाई जाकिर आरती पर बुरी नजर रखता था, यह सब भांपते हुए आरती ने राबिया से भी दूरी बनाना शुरू कर दी लेकिन जाकिर ने अपने इरादे नहीं बदले ओर वह एक तरफा युवती के साथ अपने संबंध बनाने की चाह रखता रहा। 

इसी बीच जब सोमवार के रोज आरती मंदिर गई हुई थी कि तभी जाकिर भी मंदिर पहुंच गया और आरती के साथ छेड़छाड़ करने लगा, आरती ने जाकिर की इन हरकतों का विरोध किया तो जाकिर ने मंदिर परिसर में ही आरती के मुंह पर जोर का तमाचा जड़ दिया और छेडखानी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। 

अपने साथ हुई इस घटनाक्रम को लेकर आरती ने पुलिस थाना फिजीकल में आरोपी जाकिर के विरूद्ध छेडखानी व मारपीट की घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने छेड़छाड़ व मारपीट करने सहित नाबालिग के साथ हुई इस घटना को लेकर पास्को एक्ट के तहत मामला विवेचना में ले लिया है। 

बताया गया है कि जब हिन्दू युवती के साथ मुस्लिम युवक ने चांटा मारा और यह घटना वायरल हुई तो फिजीकल थाना का घेराव हुआ यहां तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और काफी देर तक दोनों समुदायों के लोग थाना परिसर में इकठ्ठे बने थे जिस पर पुलिस ने आरोपी के भाई को थाने में बिठा लिया और युवती के बयानों पर मामला पंजीबद्ध कर  मामले को शांत किया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!