नियमितीकरण को लेकर रोजगार सहायकों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

0
बदरवास। जनपद में पदस्थ रोजगार सहायकों ने नियमितीकरण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार सहित विधानसभा के विधायक रामसिंह यादव (दादा) को ज्ञापन सौंपा है। रोजगार सहायकों की मांग है कि वर्ष 2013 में पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के आदेश पर मप्र की ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत नियुक्त रोजगार सहायकों को ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक सचिव घोषित कर पंचायत की सचवीय व्यवस्था के अनुरुप मानकर सचिव प्रभार पर पदस्थ किए गये थे।

जिनका अभी तक नियमितीकरण नही हुआ है सहायक सचिवों ने अपने नियमितीकरण की मांग की है। ज्ञापन देते समय रोजगार सहायक मोहनसिंह यादव, दिनेश यादव, मनोज शर्मा, अनिल, प्रदीप शर्मा, सतेंद्र यादव, सरेंद्र, कपिल किरार, भरत यादव, भरत धाकड़, नंदकिशोर धाकड, दीपक गुप्ता तथा सरेंद्र लोधी आदि मौजूद थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!