चालक और आरक्षक के बीच खींचतान में कंटेनर चालक पर मामला दर्ज

0
बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में कल शाम एबी रोड़ पर बीच रास्ते में कंटेनर खड़ा करने के बाद मौके पर पहुंचे एक आरक्षक की चालक से कहासुनी हो गई और वहां बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। इस पूरे मामले में पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ भादवि की धारा 283 सहित मोटर व्हीकल की धारा 179, 177, 119 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार कंटेनर क्रमांक एमएच 04 एचएफ 0491 के चालक ने रात्रि करीब 9 बजे बस स्टेण्ड पर कंटेनर खड़ा कर एटीएम से रूपए निकालने  चला गया। तभी एक आरक्षक मौके पर पहुंचा और ट्रक में अंदर जाकर बैठ गया। 

जब चालक वापस लौटा तो आरक्षक ने उसे रौब बताना शुरू कर दिया और उसे चालान काटने की धमकी दी और कंटेनर चालक को खरीखोटी सुनाना शुरू कर दिया। इस दौरान चालक के समर्थन में वहां खड़े लोग भी आ गए और उन्होंने आरक्षक का विरोध शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में लोगों का विरोध देखकर चालक मौके से निकल गया। बाद में उक्त कंटेनर चालक के खिलाफ पुलिस ने कायमी कर ली। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!