बूचडख़ाने खाने में कटने जा रही 5 भैंसों को पुलिस ने कराया मुक्त

NEWS ROOM
0

कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के कृषि उपज मंडी के पास बायपास पर विगत रात्रि बूचडख़ाने ले जाई जा रही 5 भैंसों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना प्राप्त  होने के बाद मुक्त कराने की सफलता हासिल की है। उक्त भैंसों को एक पिकअप वाहन में भरकर बदरवास से आगरा ले जाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस  ने पिकअप चालक को गिरफ्तार  कर उसके खिलाफ 11 पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम, 6, 6 (क) म.प्र. पशु परिरक्षण अधिनियम सहित 166/192 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार विगत 1 अगस्त को रात्रि के समय पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बायपास से भैंसों से भरा एक पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 33 जी 1282 शिवपुरी की जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने उक्त वाहन को रोक लिया और पिकअप चालक राजीव पुत्र मूलचंद सेन निवासी कमलागंज शिवपुरी से पूछताछ की और उससे भैंसों का परिवहन करने संबंधी दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दे सका। 

बाद में उसने बताया कि वह बदरवास से भैंसों को भरकर आगरा स्थित बूचडख़ाने ले जा रहा है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त वाहन को जब्त कर लिया है और भैंसों को मुक्त करा दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!