407 में लिफ्ट मांगकर बैठी महिलाएं, आखों में मिर्ची झौंककर गाड़ी लूट ले गईं

0
शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के मझेरा के पास झांसी रोड़ पर दो महिलाओं सहित दो पुरूषों ने ड्रायवर की आंखों में घूल झोंककर गाड़ी सहित नगदी की लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस बात की शिकायत लुटे-पिटे ड्रायवर ने पास में स्थिति ढावे के संचालक से की। जहां ढावे के संचालक ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी थानों की पुलिस को अलर्ट किया परंतु तब तक आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर हो गए। इस मामले में पुलिस ने ड्र्रायवर की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ धारा 392 ताहि , 11/ 13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार राधेश्याम पुत्र मंगल सिंह यादव उम्र 35 वर्ष निवासी भागौदा थाना चिरूला जिला दतिया 407 नई गाड़ीयों को कंपनी से एंजेसी तक पहुंचाने का काम करता था। बीते रोज राधेश्याम पीथमपुर इंदौर से टाटा 407 टेंम्परेरी नंबर एमपी 11 टीआरएए 8989 को लेकर बनारस जा रहा था। तभी मक्सी पर दो महिलाओं ने उससे लिप्ट मांगी और कहा कि उन्हें शिवपुरी तक जाना है। राधेश्याम ने उक्त महिलाओं को बैठने की कह दिया। तब तक उन महिलाओं के साथ दो युवक भी साथ में आ गए और महिलाओंं के साथ होने की कहकर गाड़ी में बैठ गए। उक्त महिलाओं के साथ एक 2 वर्ष का बच्चा भी था। 

पांचों को लेकर राधेश्याम आ रहा था। तभी पडौरा से मझेरा की और मुडकर महिलाओं ने राधेश्याम की गर्दन पर कट्टा रखकर नीचे उतरने की कहा। उसके बाद राधेश्याम जैसे ही नीचे उतारा उक्त आरोपीयों ने आंखों में मिर्ची झौककर राधेश्याम की जेब में रखे 6 हजार रूपए लेकर नई टाटा 407 को लेकर फरार हो गए। लुटा पिटा ड्रायवर जैसे तैसे खालसा होटल पर पहुंचा और पूरा घटनाक्रम बताया। होटल के संचालक ने उक्त मामले की सूचना देहात थाना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!