सतनवाड़ा में छुपा था 20 हजार का इनामी, साइबर सेल ने ढूंढ निकाला

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के सतनवाडा थाना पुलिस ने बुधवार को ढाई साल से फरार 20 हजार के ईनामी आरोपी को मोहना के पास से गिरफ्तार कर लिया है। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उक्त आरोपी को जेल भेज दिया है।  पुलिस अधीक्षक सुनील पांडे ने बताया कि आरोपी पूरन पुत्र चिमन सिंह जादौन उम्र 45 वर्ष निवासी पचेर थाना तेंहटा मुरैना को पकडने में थाना प्रभारी डॉ जय सिंह यादव, एएसआई शाकिर खान, आबिद अली, प्रआ बृजपाल सिंह तोमर, जितेन्द्र करारे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसपी के अनुसार आरोपी पूरन पर सतनवाडा थाने में रघुवर धाकड़ पर चाकू, लाठी, लुहांगी से हमला करने को लेकर साल 2005 में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। 

बाद में कोर्ट से उसे 3 साल की सजा सुनाई गई लेकिन इसने हाईकोर्ट में अपील की जहां से बरी हुआ। बाद में शासन ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली जहां से सजा बरकरार रखी गई। लेकिन आरोपी फरार हो गया था। जिसे लेकर आईजी ने 20 हजार का ईनाम घोषित किया था।

सायबर सेल से ट्रेस की लोकेशन
पुलिस ने सायबर सैल की मदद से उक्त आरोपी का लगातार पीछा किया। एक तरफ पुलिस आरोपी का पीछा कर रही थी तो दूसरी ओर सायबर सेल के विकास पुलिस को आरोपी पूरन की लोकेशन बताते जा रहे थे। पुलिस को डर था कि आरोपी बीच रास्ते से कहीं गायब न हो जाए लेकिन लोकेशन के आधार पर आरोपी जैसे ही मोहना के समीप श्योपुर जाने वाले तिराहे पर अपने परिवार के साथ वाहन में सवार नजर आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!