शिवपुरी। इंदौर पुलिस ने कल पुरानी शिवपुरी स्थित रेडलाइट एरिया में धावा बोला। लेकिन उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इंदौर पुलिस शिवपुरी मानव तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए आई थी। लेकिन वे दोनों नहीं मिले। सूत्रों के अनुसार वर्ष 2013 में इंदौर से एक युवती गायब हुई थी।
इस मामले में शिवपुरी निवासी लोंग श्री बेडिय़ा और स्वदेश बेडिय़ा के विरूद्ध मानव तस्करी का मामला दर्ज हुआ था लेकिन दोनों आरोपी जब गिरफ्तार नहीं हुए तो पुलिस ने न्यायालय से उनके विरूद्ध स्थाई वारंट जारी कराया। स्थाई वारंंट की तामीली के सिलसिले में ही इंदौर पुलिस शिवपुरी आई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।