शिवपुरी। रात को प्रेमिका अपने प्रेमी से चोरी छिपे बात कर रही थी और उसे कुछ फोटो भेज रही थी। तभी लड़की के पिताजी ने उसे मोबाइल पर बात करते व कुछ फोटो भेजते हुए देख लिया और उसे डांट-फटकार लगा दी। जिससे नाराज किशोरी ने सुबह अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार करैरा कस्बे के ग्राम खैराई में आरती पुत्री नत्थू परिहार गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को परिजनों से चोरी छिपे अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात कर रही थी। तभी बात करते समय आरती के माता-पिता ने उसे देख लिया और जमकर डाट फटकार लगाई।
यह बात आरती को सहन नहीं हुई और उसने शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे अपने ही घर में लगे पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। बाद में जब परिजनों ने आरती को फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं टीआई संजीव तिवारी का कहना है कि परिजनों ने आरती को समझाया था, उन्हें क्या पता था कि वह ऐसा कदम उठा लेगी। साथ ही पुलिस ने बताया कि वह किससे बात कर रही थी इस बात की जानकारी ली जाएगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।