खबर का असर: मैला खिलाने के मामले में आरोपीयों पर मामला दर्ज, जल्द गिरफ्तार करने के आदेश

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। आज शाम शहर की मीडिया में उस समय हडंकंप की स्थिति निर्मित हो गई थी जब शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने एक वीडियो ने अपलोड़ किया। इस वीडियों में एक आशिक को आशिकी की सजा के चलते युवती के परिजनों ने जमकर पीटने के बाद मैला तक खिला दिया। इस मामले का वीडियो वायरल होते ही तत्काल आरोपीयों पर एफआईआर में धाराओं का इजाफा करते हुए आईपीसी की धारा 270 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

विदित हो कि बीते रोज सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के विनेगा गांव में एक मनचले ने सरेआम एक युवती को प्रपोज कर दिया। इस घटनाक्रम से युवती के परिजन भड़क गए और उन्होने सावजनिक तौर पर आरोपी मजनू को दबौचकर जमकर कूट दिया। इस कुटाई के बाद भी आरोपीयों का मन नही भरा तो उन्होंने युवक को जलील करते हुए सार्वजनिक तौर पर मैला खिलाते हुए मल और मूत्र पिला दिया। इस मामले की वीडियो शिवपुरी समाचार डॉटकॉम ने अपने सूत्रों से हासिल कर ली और जैसे ही यह वीडियो पोर्टल पर अपलोड़ हुई शहर की मीडिया में हडंकंप मच गया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपीयों पर धारा 270 का इजाफा कर आरोपीयों का जल्द गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए। 

इनका कहना है-
इस मामले की सूचना आपके द्वारा दी गई मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल हमने उक्त मामले में धारा 270 का इजाफा कर आरोपीयों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आदेश जारी कर दिए है। यह मामला बाकई गंभीर है। इस मामले में दोशियों को बख्शा नहीं जाएगा। 
कमल सिंह मौर्य, एडीशनल एसपी शिवपुरी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!