शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी में बीती रात्रि दो समुदायों के बीच पुराने विवाद को लेकर झड़प हो गई। जिससे और दोनों और से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। वहीं बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्य भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए और वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। चूंंकि मामला सांप्रदायिकता से जुड़ा था इसलिए पुलिस पता लगते ही मौके पर पहुंच गई और भीड़ को तितर बितर कर दोनों पक्षों के लोगों को लेकर थाने आ गई जहां फरियादी कपिल राठौर की रिपोर्ट पर से आरोपी गट्टू खान और आमिल खान के खिलाफ भादवि धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात्रि लगभग 10 बजे स्टेडियम के पास मंदिर पर सुन्दर काण्ड का पाठ चल रहा था जहां पर कपिल राठौर भी खड़ा होकर सुन्दर काण्ड का पाठ सुन रहा है। तभी एक समुदाय विशेष के आरोपी गट्टू खान और आमिल खान वहां आए और उन्होंने कपिल को गालियां देनी शुरू कर दीं तथा साउण्ड बंद करने के लिए कहा जिस पर कपिल ने उन्हें रोका तो आरोपीगणों ने उसकी मारपीट कर दी।
झगड़े की सूचना पाकर कपिल के मित्र और परिवारजन मौके पर आ गए वहीं आरोपी पक्ष के लोग भी बड़ी संख्या में वहां मौजूद हो गए और मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। तभी भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सकी बाद में वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया शांति बनाए रखने की अपील की वहीं दोनों पक्षों को थाने लेकर आए और पुलिस ने मारपीट का शिकार हुए कपिल राठौर की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।