अंधेरे में घर में घुसा चोर, जागे तो भाग गया, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम टोड़ा में विगत रात्रि एक चोर चोरी की नियत से घर में घुस आया लेकिन घर के सदस्यों के जागने पर वह चोरी करने में सफल नहीं हो सका और मौके से भाग गया। जिसे भागते समय एक युवती ने पहचान लिया और उसके खिलाफ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 456 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार विगत 26 जून को रात्रि करीब 11 बजे ग्राम टोड़ा में रहने वाला आरोपी चंदन पुत्र अमान सिंह लोधी पड़ौस में रहने वाले रामनिवास लोधी के घर में घुस आया। इसी दौरान रामनिवास की पुत्री टीना की आंख खुल गर्ई।

जिसने आरोपी को घर में घुसा देखा तो उसने शोर मचा दिया। जिससे जगार हो गई और आरोपी घबराकर वहां से भाग गया। भागते समय टीना ने आरोपी को पहचान लिया और परिजनों को उसकी पहचान बता दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!