करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम अम्बारी में एक युवक के द्वारा किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम अम्बारी की रहने वाले 17 वर्षीय युवती का गांव के रहने वाले दयालू केवट ने रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
जब युवती ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवक उसके साथ गाली-गलौज करने लगा और उसके साथ मारपीट कर दी। साथ ही आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो उसे जान से मार देगा, की कहकर वहां से भाग गया। जिसके बाद किशोरी ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया उसके बाद परिजनों के साथ युवती ने थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई।
वहीं पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम विजयपुर बडेरा में एक युवक ने किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। किशोरी ने बताया कि ऊदल यादव निवासी विजयपुर बडेरा 26 जुलाई को उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के चिल्लाने पर युवक वहां से उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।