करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के तहत चोरों ने एक लोडिंग बोलेरो वाहन को चोरी कर लिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दीनबंधू पुत्र पीताराम अग्रवाल उम्र 38 वर्ष निवासी श्यामजी धर्मकांटे के पीछे करैरा ने बताया कि उसका लोडिंग बोलेरो पिकअप वाहन पहारिया की मील के सामने करैरा रखा हुआ था।
26 जुलाई को जब वह अपने वाहन को लेने के लिए आए तो वो गायब था जब आसपास पूछताछ की तो वाहन का कुछ पता नहीं चल सका जिस पर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।