शराब पीकर मोहल्ले में गालीगलौच, रोका तो चाकू मार दिया

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मनियर क्षेत्र के किरार छात्रावास के पास फायर ब्रिगेड ऑफिस के सामने एक युवक ने शराब पीकर गालीगलौच करने पर युवक को रोकना मंहगा पड़ गया जब शराब के नशे में घुत्त युवक ने रोकन बाले युवक को ही चाकू मार दिया। जिससे चाकू युवक के सीने में जाकर लगा। परिजन घायल युवक को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार सशील वर्मा पुत्र नारायण वर्मा उम्र 38 साल निवासी छात्रावास अपने घर पर बैठा हुआ था तभी ललित धाकड़ निवासी धाकड़ कॉलोनी आया और शराब के नशे में गाली गलौच करने लगा। जब सुशील ने गाली गलौच करने की मना किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया। इतनी देर में ललित का जीजा नरौत्तम आ गया। नरोत्तम ने आकर ललित को समझाया पर ललित नही माना औैर जीजा नरोत्तम से ही भिड़ गया। 

आरोपी ललित ने आब देख न देखा न ताब और चाकू निकालकर चाकू दे मारा। जो कि सीने में जा घुसा। युवक की गंभीर हालात को देखते हुए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 323,294, 506 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!