शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के आईटीबीपी गेट के पास स्थिति एटीएम में युवक के साथ धोखाधडी कर एटीएम बदलकर रूपए निकालने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले की शिकायत पीडित युवक ने देहात थानेे में की। जहां पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात दो आरोपीयों पर धारा 420,34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सुनील पुत्र आरएम शर्मा उम्र 47 वर्ष निवासी राजेश्चवरी रोड़ अपने घर से भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम आईटीबीपी के पास में रूपए निकालने गया हुआ था। तभी सुनील ने एटीएम से रूपए निकाले तो नहीं निकले। इतने दो युवक और एटीएम में आ गए। जिन्होंने कहा कि आप एटीएम सही तरीके से उपयोग नहीं कर पा रहे है इस लिए इससे रूपए नहीं निकल रहे।
जिस पर सुनील ने अपना एटीएम आरोपीयों को देते हुए पासवर्ड बता दिया। आरोपीयों ने एटीएम को लगाकर कहा कि एटीएम में रूपए नहीं है और तत्काल दूसरा एटीएम सुनील को थमा दिया। जिसपर सुनील अपने एटीएम को बिना देखे ही लेकर आ गया। जैसे ही घर पहुंचा और देखा कि उसके खाते मे डले 1700 रूपए में से 1500 रूपए निकाल लिए है। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने मामला जाँच में ले लिया था। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपीयों पर मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।