शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नाई की बगिया में बीते रात्रि एक घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने घर में रखे सोने चांदी के जेवर सहित दो मोबाईल पार कर दिए। इस बात की शिकायत पीडित युवती ने पुलिस थाने में की। जहां पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457,380 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार करिश्मा पुत्री दिवाकर राव ढोके उम्र 25 साल सत्यनारायण के मकान में किराए से रहती है। बीती रात्रि करिश्मा अपने घर में सो रही थी। तभी अज्ञात चोर खिडक़ी से उसके कमरें में घुस गया और कमरे में रखी सोने की अंगूठी सहित दो मोबाईल पार कर ले गया। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।