शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाली मंडी रोड बदरवास पर परचूने की दुकान करने वाले दुकानदार की दुकान का ताला तोडक़र चोर सामान चुराकर ले गए। चुराए गए सामान की कीमत 25 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गौरव पुत्र उमेश कुमार गुप्ता उम्र 27 वर्ष निवासी मंडी रोड बदरवास ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाईकि उसकी मंडी रोड बदरवास के पास दुकान है और रोज की तरह वह अपनी दुकान को शाम के समय बंद कर घर चला गया था। तभी किसी ने सूचना दी कि उनकी दुकान का ताला टूटा हुआ पड़ा है।
जिस पर वह तुरंत दुकान पर गए और अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने दुकान से रायश्री, विमल, बीड़ी बिंडल, तेल, नमकीन आदि सामान सहित कुल 25 हजार के माल पर हाथ साफ कर दिया। दुकान मालिक गोरव ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।