कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के तहत ग्राम रामनगर की रहने वाली महिला की बाइक में साड़ी फंसने से मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला अपने बेटे के साथ झाड़-फूक से बाइक पर सवार होकर रांच गांव जा रही थी तभी लुकवासा के पास एबी रोड पर यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गीता धाकड़ उम्र 46 वर्ष निवासी रामनगर थाना कोलारस बुधवार सुबह 7 बजे अपने बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर झाड़-फूक का इलाज कराने के लिए जा रही थी तभी लुकवासा के पास गीता धाकड़ का पल्लू बाइक के पिछले पहिए में उलझ गया।
साड़ी का पल्लू फसने से महिला सडक़ पर गिर गई जिससे उसके सिर, मुंह, कंधे आदि में गंभीर चोटें आई जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लुकवासा चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर और 108 एम्बूलेंस से महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले में विवेचना शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।