वार्डवासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके वार्ड में जिस फीडर से विद्युत सप्लाई की जाती है वह आए दिन खराब हो जाता है ऐसी स्थिति में उन्होंने विद्युत अधिकारियों को वार्ड की बिजली सप्लाई के लिए उनके कनेक्शन अन्य फीडर से जोड़े जाने के लिए अधीक्षण यंत्री से मिले थे लेकिन विद्युत अधिकारियों ने इसकेे बाद ही उनका फीडर नहीं बदला और वह पिछले आठ दस दिनों से लाइट न होने के कारण अंधेरे में रह रहे।
ऐसी स्थिति में आज आधा सैंकड़ा से अधिक लोग एकत्रित होकर बाणगंगा कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने बिजली कार्यालय का घेराव कर दिया और वहां जमकर नारेबाजी की। लेकिन इसके बाद भी बिजली अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को नहीं सुना और जब उन्होंने वहां उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी तो अधिकारी उनसे मिलने वहां पहुंचे और जल्द से जल्द विद्युत फीडर बदलवाकर वहां से बिजली सप्लाई कराने का आश्वासन दिया जब जाकर प्रदर्शनकारी वहां से हटे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।