ट्रक ने कार को उडाया, चार घायल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बालाजीधाम एबी रोड शिवपुरी के पास एक ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए कार सवार में टक्कर मार दी जिससे कार में बैठे चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पवन पुत्र जगदीश श्रीवास्तव उम्र 37 वर्ष निवासी 27 नंबर कोठी के पास फतेहपुर शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि वह रविवार को ग्वालियर से शिवपुरी आ रहे थे तभी बालाजीधाम एबी रोड के पास पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए कार में टक्कर मार दी। जिससे कार में सवान फरियादी सहित उसका बहनोई विमल, बहन मधु व भांजी गुडिया घायल हो गए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!