संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

NEWS ROOM
0
खनियांधाना। जिले के खनियांधाना ब्लॉक के बामोरकलां थाना क्षेत्र के ग्राम निगोदा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिस पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। मृतिका के पति का कहना है कि पत्नि की मौत लंबी बीमारी के चलते हुई है जबकि मृतिका के भाई ने पुलिस के समक्ष आरोप लगाए हैं कि उसका जीजा और परिजनों ने उसकी बहन की मारपीट कर उसकी हत्या की है। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेकर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है और मर्ग की कायमी कर ली है।  

जानकारी के अनुसार कल दोपहर सुदामा बाई पत्नि सरदार सिंह लोधी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम निगोदा को झांसी ले जाते समय मौत हो गई। जिस पर मृतिका का भाई सोबरन लोधी निवासी ग्राम रेड्डी वहां आया जिसने अपने जीजा सरदार सिंह लोधी और उसके परिवार के सदस्यों पर आरोप लगाया कि उसकी बहन की मार मारकर हत्या की गई है। 

उक्त घटना की जानकारी जब पुलिस को लगी तो पुलिस मौके  पर पहुंच गई जहां मृतिका के पति सरदार सिंह से पूछताछ की गई तो उसका कहना था कि सुदामा बाई पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थी। विगत दिवस उसे चंदेरी ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे झांसी ले जाने की सलाह दी और कल उसे इलाज के लिए झांसी ले जा रहे  थे तभी उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले  में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!