ठेकेदार के घर में सुबह घुसे चोर, चांर्जिग में लगे मोबाईल चुरा ले गए

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के जिला पंचायत सीईओ निवास के पीछे स्थित कॉलोनी में आज सुबह अज्ञात चोर ने नगरपालिका के ठेकेदार के घर में घुसकर दो मोबाइल चोरी कर लिए। इस मामले को पुलिस ने संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार नपा ठेकेदार अर्पित शर्मा आज सुबह अपने परिवार के साथ घर मे मौजूद था। जहां परिवार के अन्य सदस्य घर के काम में व्यस्त थे वहीं ठेकेदार कमरे में सो रहा था उसके दो मोबाइल बाहर वाले कमरे में चार्ज पर लगे हुए थे इसी दौरान जिन्हें घर में घुसे अज्ञात चोर ने चुरा लिया। 

बताया जाता है कि उक्त चोर मौके पर एक राजश्री गुटखा का पाउच छोड़ गया है। चोरी की घटना के बाद ठेकेदार जब मोबाइल लेने कमरे में पहुंचा तो वहां चार्जिंग पर मोबाइल नहीं था उसने कई बार उक्त मोबाइलों पर फोन लगाया लेकिन वह स्विच ऑफ जिस पर ठेकेदार समझ गया कि उसके मोबाइल चोरी हो गए हैं परंतु उसने घटना की जानकारी थाने पहुंचकर दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!