शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम बांसगढ़ में विगत रात्रि एक युवक को सोते समय सांप ने काट खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार लालाराम पुत्र खेतसिंह कुशवाह उम्र 25 वर्ष निवासी बांसगढ़ विगत 22 जुलाई की रात्रि अपने घर पर सो रहा था उसी समय उसके कमरे में सर्प आ गया जिसने लालाराम को डस लिया और उसकी मौत हो गई।
कल सुबह जब परिजनों ने लालाराम को देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था और उसका शरीर नीला पड़ गया था। तुरंत ही परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।