करैरा में बुआ के साथ घिनौनी हरकत कर रहा था भतीजा

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के करैरा कस्बे में ही रिस्ते मेंं भतीजे लगने बाले एक युवक ने रिस्तों को तारतार करते हुुए अपनी ही बुआ के साथ अशलील हरकत कर दी। इस बात की शिकायत पीडित बुआ जो कि कोंचिग जा रही थी ने पुलिस थाना करैरा में की। जहां पुलिस ने आरोपी भतीजे पर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक सिरसौद निवासी एक 18 साल की युवती जो कि बीसीए की छात्रा है। आज सुबह करैरा की कच्ची गली स्थित ब्रजेश कोचिंग पर आने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में उसे रिश्ते में भतीजा लगने वाला युवक गोलू उर्फ राममिलन लोधी मिल गया जो कि बाइक से था। बाद में उसने युवती को अपनी बाइक से करैरा छोडऩे की कहा जिस पर पहले युवती ने मना किया लेकिन बाद में वह उसके साथ जाने को तैयार हो गई। 

गोलू अपनी रिश्तेदार को कोचिंग न ले जाते हुए ग्राम मछावली रोड़ पर ले जाने लगा तो युवती ने इसका विरोध किया और बाइक से नीचे कूद गई। इस दौरान गोलू ने युवती के साथ छेड़छाड़ की, घटना को देख कुछ लोग मौके पर आए तो उन्हे देखकर गोलू मौके से फरार हो गया। बाद में पीडि़ता ने परिजनो को सूचना देकर करैरा बुलाया और थाने पहुंची। यहां पर पीडि़ता ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्जकराया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!