ओपीडी में बैठकर अश्लील फिल्म देखता है डॉक्टर!

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अपने कर्मचारीओ और अधिकारीयों की कार गुजारी से पूरे प्रदेश में ख्याती प्राप्त जिला चिकित्सालय अपने स्टाफ के कर्मचारीयों और अधिकारीयों के लापरवाह और वेतुके रवैये के लिए पूरे प्रदेश में सुर्खिया बटोर रहा है। चाहे बात जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टरों द्वारा मरीजों के साथ अभ्रदता हो या फिर नर्स द्वारा मरीजों को वेवजह परेशान करना हो। 

इन घटनाओं के चलते जिला चिकित्सालय में कई बार तोड़ फोड़ हो चुकी है। परंतु आज जो खबर अस्पताल से निकलकर आई उसे सुनकर आप भी चौक जाएंगे। यह खबर है कि ओपीडी में बैठे डॉक्टर द्वारा अस्पताल परिसर में ही मरीजोंं का इलाज न करते हुए अश्लील फिल्म देखना। 

नाम न छपने की शर्त पर जिला चिकित्सालय के एक कर्मचारी ने बताया कि एक डॉक्टर जो कि मेडीकल स्पेश्लिस्ट है। वह अपनी ओपीडी में सरेआम अश्रील फिल्में अपने मोबाईल में देखता है। ऐसा नहीं है कि इस घटना की सूचना किसी को नहीं है। 

डॉक्टर की इस हरकत से पूरा जिला चिकित्सालय भली भांति बाकिव है। लेकिन फिर भी आज तक इन महाशय से कोई भी कुछ नहीं कह पाया है। अपने कर्मस्थल पर सरेआम इस तरह की हरकतों से मरीज भी सकते है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!