शहर भ्रमण पर निकले मिस्टर बारहसिंगा, गन से बेहोश कर पकड़े गए

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के ऐरीकेशन कॉलोनी में आज सुबह एक बारहसिंगा आ गया। जिससे कॉलोनी में हडकंप की स्थिति निर्मित हो गई। इस बात की सूचना तत्काल कॉलोनीबासियों ने फोरेस्ट की टीम को दी। जहां टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त बारहसिंगा को रेस्क्यू कर दबौच लिया है। 

जानकारी के अनुसार केपीसिंह की कोठी के सामने ऐरीकेशन कॉॅलोनी में सुबह-सुबह एक बारहसिंगा दिखाई दिया। जिसे देखकर कॉलोनी में भागदौड़ मच गई। तत्काल इसकी सूचना फोरेस्ट की टीम को दी गई। रेस्क्यू टीम के इंचार्ज डॉक्टर जितेन्द्र जाटव मय दल के मौके पर पहुंचे।

पहले तो टीम ने मौके पर गन के माध्यम से बैहोशी का इंजेक्शन लगाया। जो कि पहली बार में नहीं लगा। और वह बेहोश नहीं हो पाया और भागने लगा। टीम फिर इसको घेर कर लाई और फिर गन के माध्यम से इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के बाद उक्त बारहसिंगा बैहोश हो गया। उसे पकडक़र अपने साथ लेकर फोरेस्ट में चले गए।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!