युवक ने जटका जहर, मौत

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार  थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अमारा में एक युवक ने सल्फास की गोलियों का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक युवक खेती किसानी का कार्य करता था और गृह क्लेश के चलते उसने यह कदम उठाया है। 

जानकारी केे अनुसार ग्राम अमारा का रहने वाला अरविंद जाटव पुत्र रामकिशन जाटव उम्र 27 साल ने दिनांक 12-13 की दरमियानी रात सल्फास की गोलियों का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सल्फास की गोलियां खाते ही परिजन उसे अस्पताल भी लेकर पहुंचे लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

पुलिस के अनुसार मृतक का अपनी पत्नि से भी आये दिन झगड़ा होता रहता था। हो सकता है जिस कारण मृतक ने यह कड़ा कदम उठाया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!