मजदूरों से भरा ट्रेक्टर पलटा, दो की मौत, सात घायल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के अमोला घाटी में मजदूरों से भरा एक ट्रेक्टर पलट गया। जिससे ट्रेक्टर में सबार मजदूरों में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक ने जिला चिकित्सालय पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। इस घटना में सात मजदूर घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार बृजेश पुत्र रामदयाल लोधी वेदप्रकाश जैन निवासी अमोलपठा के ट्रेक्टर का ड्रायवर है। आज सुवह बृजेश टे्रक्टर में मजदूरों को लेकर अमोलपठा से करई गांव जा रहे थे। तभी अमोला घाटी में टे्रेक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ट्रेक्टर के चालक बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सूरज पुत्र मुन्ना परिहार निवासी अमोलपठा की जिला चिकित्सालय लाते समय रास्ते में मौत हो गई। 

इस घटना में राजेश बघेल, साहब सिंह पाल, रणबीर परिहार, बृजभान रजक, राहुल रजक, अरविंद रजक, राजेश रजक सभी निवासी अमोलपठा घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां घायल मरीजों का उपचार जारी है। बताया गया है उक्त मजदूर करही गांव में बन रहे कॉलेज में मजदूरी करने जा रहे थे। इस घटना में पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचगई थी। और घायलों को लेकर जिला चिकित्सालय आ गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!