जुए में रूपए हारने के कारण फांसी पर झूला युवक! मौत

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के कोलारस कस्बे में ही खटीक मोहल्ले में निवासरत एक युवक ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। जहां पुलिस ने मृत युवक की लाश का पीएम कराकर मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार करन पुत्र चंद्रकांत काले निवासी खटीक मोहल्ला कोलारस ने बीती शाम करीब 7 बजे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली घटना के समय घर पर कोई मौजूद नही था। जैसे ही परिजन घर पहुंचे तो युवक का सब फंदे से लटकता मिला जिसे आनन फानन में कोलारस स्वास्थ केंद्र लाया गया जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

बताया जा रहा है कि युवक घटना से पहले परिजनों के कुछ पैसे जुए में हार गया था जिसके कारण युवक ने यह कदम उठाया। हांलाकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!