खिडक़ी से झांक कर महिला को कर रहा था अश्रील इशारे, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत राजा महादेव कॉलेनी में एक युवक पर महिला ने छेड़छाड़ व अश्रील इशारे करने का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले में महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार राजा महादेव कॉलोनी में रहने वाली एक 44 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि उसके पड़ोस में रहने वाला रवि साहू आए दिन उसे परेशान करता रहता है। 15 जुलाई को आरोपी रात को उसके घर के पास आ गया और खिडक़ी में झांककर अश्रील इशारे करने लगा जिस पर चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद परिजनों को सारे मामले से अवगत कराया गया। जिस पर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!