पोहरी। जिले के पोहरी उप स्वास्थ्य केन्द्र पर पदस्थ एक नर्स पर एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर गर्भ में बच्चे को मारने का आरोप लगाया है। इस बात की शिकायत महिला के पति ने पोहरी थाने में की। जहां पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच में जुट गई है। वही अस्पताल प्रबंधन इस मामले से पल्ला झाड रहा है। जानकारी के अनुसार आज पोहरी पुलिस थाने में फरियादी सुल्तान सिंह ने एक आवेदन पत्र देकर कहा कि उसकी पत्नि पूजा परिहार को 10 जुलाई को प्रसव के लिए पोहरी अस्पताल में भर्ती की।
तब वहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया उसी दौरान एक नर्स सपना ने उसकी मारपीट की और बच्चे को जमीन पर पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि अस्पताल प्रबंधन ने इस आरोप को गलत बताया।अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि पूजा परिहार को डिलेवरी के लिए भर्ती कराया गया लेकिन उसे मृत बच्चा पैदा हुआ इसके बाद उसकी हालत बिगडऩे लगी तो डॉक्टर ने उसे शिवपुरी रैफर कर दिया।
यह कहना गलत है कि नर्स ने महिला के साथ मारपीट की और बच्चे को जमीन पर पटक दिया। नर्स का भी कहना है कि महिला झूठ बोल रही है और उसे मरा हुआ बच्चा ही पैदा हुआ था।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।