शिवपुरी। शहर के प्रतिष्ठित सांइंस कॉलेज छात्र नेताओं का अहम हिस्सा बन गया है। छात्र नेता अपना दबदबा दिखाने और कॉलेज प्रशासन को दबाने के चलते आए दिन कॉलेज परिसर में हंगामा खड़ा कर अपनी-अपनी राजनीतिक रोटियां सेकते रहते थे। जिसके चलते अब कॉलेज प्रशासन को आदेश मिले है कि कॉलेज परिसर में अब कोर्ई भी हंगामा नहीं करेगा और न ही कोई भी पार्टी के कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में जुलूस निकालेंगे। अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उक्त लोगों को कार्यवाही की जद में लिया जाएगा।
कॉलेज में चल रही अनेक संगठनों की तानाशाही एवं गुंडागर्दी प्रतिदिन किसी ना किसी प्रकार के जुलूस आदि निकालते थे जिसके कारण कॉलेज के छात्र छात्राओं को अपनी शिक्षा ग्रहण करने में बाधा उत्पन्न होती थी। जब इन सब कारनामों की सूचना सत्यम नायक को मिली तब वह अपने सभी मित्रों एबं साथियो के सतज कॉलेज पहुंचकर इन सब संगठनों का विरोध किया और प्राचार्य जी से ज्ञापन देते हुए निवेदन किया की कॉलेज में किसी भी प्रकार की राजनैतिक सभा जुलूस रैली ना निकाली जाए।
जिस पर कॉलेज प्रशासन ने फैसला लिया और कॉलेज में चल रहे असमाजिक संघटनो को आदेश दिया की वह किसी भी प्रकार का जुलुस रैली राजनेतिक कार्यक्रम कॉलेज में न करे अगर बह फिर भी करते है तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।