शराब पीकर पत्नि से अभद्रता करने बाले पति पर मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत ओन वाली करौदी कॉलोनी में पत्नी ने पति पर दहेज प्रतडऩा व मारपीट का केस दर्ज करवाया है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गीता प्रसाद कोली पत्नी धीरज प्रसाद निवासी करौदी कॉलोनी ने पुलिस में शिकायज दर्ज करवाई कि उसका पति आए दिन उसे मायके से दहेज लाने के लिए प्रताडि़त करता है। जब उसने दहेज लाने से मना कर दिया तो उसका पति उसकी मारपीट करने लगा। 

महिला ने जब अपने परिजनों को घटनाक्रम के बारे में बताया तो पिता ने आकर समझाईश दी जिसके बाद कुछ दिन तक तो सबकुछ ठीक चला लेकिन इसके बाद उसका पति शराब पीकर आने लगा और पत्नी की मारपीट करने लगा। जिसके बाद पत्नी ने थाने में आकर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में दहेज एक्ट, मारपीट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!