उल्लू पालने के शौक ने रिटायर हवालदार को जेल भिजवा दिया

NEWS ROOM
0
पिछोर। जिले के पिछोर तहसील क्षेत्र के पिछोर कस्बें में ही निवासरत एक रिटायर हवालदार को उल्लू पालने के शौक ने जेल की हवा खिला दी। इस मामले में वन विभाग ने उक्त आरोपी रिटायर हवालदार के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया था। जहां कोर्ट ने उक्त मामले में जेल वारंट जारी कर दिया। और रिटायर हवलदार को सलाखों को पीछे पहुंचवा दिया। 

जानकारी के अनुसार पिछोर कस्वे में निवासरत रिटायर हवलदार वारेलाल सोलंकी ने एक उल्लू पाल रखा था और वह उल्लू को कमरे में बंद कर दो दिन के लिए बाहर चले गए और जब लोटे तो कमरे में उल्लू  मरा पड़ा था, वारेलाल जब तक कुछ  करते  उससे पहले ही उनके किसी पड़ोसी की सूचना पर वन विभाग ने वारेलाल के घर पहुचकर उल्लू को जप्त कर उसका पीएम कराते हुए रिटायर हवलदार वारेलाल के खिलाफ वन प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया और न्यायालय ने  उन्हें जेल भेज दिया।

आरोपी बारे लाल का कहना था कि उन्हें तो उल्लू घायल अवस्था मे सडक़ पर मिला था और वह उसे उठाकर घर ले आये थे जिसे वह कमरे में बंद कर खेती किसानी के कार्य से वाहर गए, इसी बीच उसकी मौत हो गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!