कोलारस की अंकिता का मध्य प्रदेश में तीसरा स्थान, बड़ाया क्षेत्र का मान

NEWS ROOM
0
कोलारस। देर शाम घोषित हुए एमपीपीएससी के परीक्षा परिणाम में कोलारस निवासी अंकिता जैन ने मध्य प्रदेश में तीसरी रेंक प्राप्त कर प्रदेश में कोलारस सहित शिवपुरी जिले का नाम रोशन किया है। अंकिता के पिता विजय जैन शिवपुरी में सर्व शिक्षा अभियान में इंजीनियर के पद पर पदस्थ हैं। 

इससे पूर्व अंकिता का चयन 2014 की पीएससी परीक्षा में जिला श्रम अधिकारी के रूप में हुआ था। जिसके तहत वे अभी ट्रेनिंग ले रही हैं। बीती शाम घोषित 2016 पी एस सी के परीक्षा परिणाम में मध्य प्रदेश में तीसरे रैंक प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन हुआ है। अंकिता ने हमारे प्रतिनिधी से चर्चा के दौरान बताया कि हमेशा से ही प्रशासनिक सेवा के माध्यम से जनता की सेवा करना चाहती हैं। एवं भविष्य में आईएएस बनकर देश सेवा करना उनका अगला लक्ष्य है। 

अंकिता की बहन मंजू जैन भी माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में रिसर्च अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। अंकिता की इस उपलब्धि पर कोलारस नपं अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, विधायक रामसिंह यादव, जयपाल जाट, शुसील काले, रामु बिंदल, राकेश शर्मा, पवन शिवहरे, अतुल जैन, संजीव जैन, गिर्राज गुप्ता एव अन्य नागरिकों ने बधाई दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!