दो घरों के ताले तोडक़र बाईक चोरी कर ले गए चोर

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के हनुमान कॉलोनी में निवासरत दो घरों का ताला तोडक़र चोरों ने घर में रखी बाईकें चोरी कर ली है। इस बात की शिकायत दोनो फरियादीयों ने कोतवाली में की है। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।जानकारी के अनुसार इमरान पुत्र गुलाव खांन उम्र 27 वर्ष निवासी हनुमान कॉलोनी शिवपुरी और मीठालाल पुत्र रतन सिंह मीणा उम्र 37 वर्ष निवासी हनुमान कॉलोनी के पास-पास में ही घर स्थिति है।

बीते रोज दोनो अपने घर पर ताला लगाकर गए हुए थे। तभी रात्रि में अज्ञात चोरों ने दोनो घरों के ताले तोडक़र बाईक क्रमांक यूपी 93 एआर 2501 व एमपी 33 एमजे 9226 कुल कीमती 30 हजार रू. चोरी कर ले गया।

इस बात की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457,380 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!