हाथी खाने के बॉडी विल्डर्स सेंगर ने साउथ अफ्रीका में फहराया शिवपुरी का परचम

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में 8 जुलाई को आयोजित हुई अंतर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग एण्ड फिटनेस एसोसिएशन की प्रतियोगिता में शिवपुरी के हाथी खाना क्षेत्र निवासी कृष्ण पाल सिंह सेंगर ने तीसरा स्थान हासिल कर न केवल देश का बल्कि म.प्र. और शिवपुरी का नाम रोशन किया है। कृष्णपाल सिंह सेंगर वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका में ही निवासरत हैं और वोडाफोन कम्पनी में इंजीनियर के पद पद पदस्थ हैं। कृष्णपाल सिंह ने जॉब के साथ साथ बॉडी बिल्डिंग को अपनी हॉबी बनाया और मात्र 4 महीने में 15 किग्रा वजन कम कर यह मुकाम हासिल किया।

कृष्णपाल सिंह ने 72 किग्रा वर्ग के मुकाबलों में हिस्सा लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। कृष्णपाल सिंह को यह सफलता उनके कठिन परिश्रम और मेहनत से मिली है। यहाँ बताना होगा कि कृष्णपाल सिंह 2010 में शिवपुरी से साउथ अफ्रीका गए और वहीं रहकर वोडाफोन कम्पनी में टीम लीडर के रूप जॉब कर रहे हैं।

कृष्णपाल को उनके प्रशिक्षक जोय मंजू जो कि साउथ अफ्रीका के ही निवासी हैं, ने प्रशिक्षित किया। जोय मंजू भी साउथ अफ्रीका में ऑल ऑवर कम्पटिशन जीत चुके हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!