अमरनाथ यात्रा में आतंकवादी हमले मैं शहीद हुए श्रद्धालुओं को मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि

NEWS ROOM
0
कोलारस। अमरनाथ यात्रा के दौरान बाबा बर्फानी के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं के काफिले पर कायरता पूर्वक किये गए हमले में मारे गए 7 व्यक्तियों को कोलारस नगर के नागरिकों ने देर शाम जगतपुर चौराहे पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम समाज सेवी प्रमोद शिवहरे द्वारा आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर एकत्रित हुए लोगों ने हमले की निंदा की। और इस हमले को कायरता भरा बताया ऐसे हमलो से हमारे देश की अखण्डता को डगमगाया नही जा सकता एवं दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मौन धारण किया।

इस अवसर पर कोलारस नगर पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, सोहन गौड़, पवन शिवहरे, जयपाल जाट, शुसील काले, अनिल भार्गव, प्रमोद शिवहरे, इमरान अली, मोनू प्रधान, संजय चिडार, सुनील नामदेव, संजू नामदेव, बिक्की शिवहरे, पप्पू खान, एसआई रामेंद्र सेंगर, उदय तोमर, भूपेंद्र सीनियर, आदि अनेक लोग मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!