बड़ी बहन BF के साथ कर रही थी रोमांस ,छोटी ने देख लिया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी।
शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के इंदरा कॉलोनी में निवासरत एक युवती ने एक युवक पर 7 दिन पूर्व छेड़छाड़ की घटना में मामला दर्ज करा दिया है। युवती ने आरोप लगाया है कि उसके साथ आरोपी ने सात दिन पूर्व हाथ पकड़कर अश्लील हरकत की थी। यह घटना युवती की छोटी बहन के सामने की बताई है। इस मामले में पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार प्रगति पुत्री राजबीर उम्र 20 वर्ष परिवर्तित नाम की अपने घर पर ही परचून की दुकान है। उक्त युवती अपनी दुकान पर बैैठी हुई थी। तभी सामने संचालित जूस की दुकान का संचालक हैदर अली आ गया और युवती का हाथ पकड़ कर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। यह घटना आज से 7 दिन पूर्व की बताई गई है। 

इस घटना के समय अचानक प्रगति की छोटी बहन आ गई और उसने आरोपी को अश्लील हरकत करते देख लिया। उसके बाद दोनों बहनों ने बदनामी के डर से इस बात को किसी को नहीं बताया। आज युवती फिजीकल थाने पहुंच गई और आरोपी युवक हैदर के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।

इस मामले में बताया गया हैै कि युवती का प्रेम प्रंसग उक्त आरोपी युवक से चल रहा था। जिसपर दोनों दुकान में रोंमास कर रहे थे। तभी छोटी बहन आ गई और दोनों को आपत्ति जनक हालात में देख लिया। जिसपर बड़ी बहन ने छोटी को समझाया और मामले को दबा दिया गया। उसके बाद सब ठीक रहा अचानक दोनों बहनों में किसी बात को लेेकर विवाद हो गया और छोटी बहन का सब्र का बांध टूट गया और अपने परिजनों को पूरा घटनाक्रम बता दिया। इस घटनाक्रम सुनने के बाद परिजन पहले तो मामले को रफा दफा करने में जुटे रहे तभी अचानक आरोपी के विरोधी आ गए और युवती के परिजनों को मामले की गंभीरता दिखाते हुए थाने भेज दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!