रेत का परिवहन करते पांच डंपर पकड़े

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला पुलिस ने आज तड़के 4 बजे के लगभग सिरसौद चौराहे से अवैध रेत से भरे पांच डंपरों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर थाने में रख लिया है। जानकारी के अनुसार जिले भर में अवैध रेत के उत्खनन को लेकर एसपी सुनील कुमार पांडेय ने अभियान चला रखा है 

इसी अभियान के तहत करैरा एसडीओपी अनुराग सुजानिया ने कार्यवाही करने के निर्देश अमोला थाना प्रभारी परमानंद शर्मा को दिए थे और इन्हीं निर्देशों के चलते श्री शर्मा ने सिरसौद चौराहे पर चैकिंग लगाई जहां सुबह करीब 4 बजे डंपर क्रमांक एमपी 33 एच 1494, एमपी 33 एच 1939, एमपी  33 एच 1475, एमपी 33 एच 0878, यूपी 93 टी 9356 रेत लेकर शिवपुरी की ओर आ रहे थे। 

जिन्हें पुलिस ने चैकिंग के दौरान रोक लिया और डंपर चालकों से रेत की वैधता की दस्तावेज मांगे लेकिन डंपर चालक उक्त दस्तावेज नहीं दिखा सके जिस पर पुलिस  ने चालकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह उक्त रेत सोन्हर और सिलानगर खदान से भरकर ला रहे थे जिसे वह शिवपुरी सहित आसपास के क्षेत्रों में विक्रय करने जा रहे थे पुलिस ने सभी डंपरों को जब्त थाने में रख लिया और आगामी कार्यवाही के लिए मामले को खनिज विभाग को सौंप दिया।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!