सड़क पर मिली लाश के मामले में संदेहीयों पर हत्या का मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
नरवर। जिले के नरवर थाना क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम कठेंगरा में सोमवार की सुबह सड़क पर पड़ी मिली रामसिंह पुत्र पर्वत सिंह कुशवाह की लाश के मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर से तीन संदेही आरोपी लखन सिंह कुशवाह, गिरीश ओझा और हमीर सिंह ओझा के खिलाफ भादवि की धारा 302, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

विदित हो कि वार्ड क्रमांक 2 नरवर में रहने वाला रामसिंह कुशवाह उम्र 58 वर्ष रविवार की दोपहर 12 बजे कठेंगरा निवासी हमीर सिंह कुशवाह उनके घर आया था जहां हमीर और मृतक ने खाना खाया। इसके बाद दोपहर 2 बजे दोनों बाइक से घर से निकल गए। इसके बाद वह घर नहीं आए और सोमवार की सुबह रामसिंह की लाश ग्राम कठेंगरा में सड़क पर चोटिल अवस्था में पड़ी मिली।

जहां परिजनों ने हंगामा करते हुए लखन सिंह कुशवाह, गिरीश ओझा और हमीर सिंह कुशवाह पर मामला दर्ज करने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया था। हंगामे के बाद पुलिस ने उक्त तीनों संदेहियों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

इनका कहना है
अभी मामले में संदेही तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। क्योंकि मृतक के परिजन हंगामा कर रहे थे। जिस कारण यह मामला दर्ज करना पड़ा। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि रामसिंह की हत्या की गई या वह किसी दुर्घटना का शिकार हुआ है। रामसिंह के सिर में चोट है और यह चोट सड़क पर गिरने से भी आ सकती है। फिलहाल पीएम रिपोर्र्ट आने का इंतजार है। इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह हत्या है या दुर्घटना। 
सुरेश नागर टीआई नरवर
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!