शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के नबाव साहब रोड़ पर रहने वाले एक 13 वर्षीय बालक विगत दिवस घर से अचानक गायब हो गया। जिसकी काफी तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार योगेंद्र उर्फ गोलू कुशवाह उम्र 13 वर्ष निवासी नबाव साहब रोड़ 23 जुलाई को घर से खेलने के लिए निकला था। लेकिन वह देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की लेकिन गोलू का कोई सुराग नहीं लगा जिससे परेशान होकर परिजन कोतवाली पहुंचे जहां परिजनों ने गोलू के अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।