पति ने पत्नि के घर के तोडे ताले, 5 लाख का माल गायब, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के कोतवाली अंतर्गत विवेकानंद कॉलोनी में एक अजीब चोरी का मामला सामने आया है।  इस घटना में एक पति ने अपनी पत्नी के घर का ताला तोडक़र वहां से करीब 5 लाख का माल चोरी कर लिया। घटना की जानकारी जब पत्नी को लगी तो उसने पुलिस में शिकायत दर्जकराई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। बताया जा रहा है कि पति ने बिना तलाक दिए दूसरी महिला से शादी कर ली जिसके चलते उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी ने पति के खिलाफदहेज एक्टसहित भरण पोषण का मामला भी दर्ज करा रखा है।

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2012 में कुसुम धाकड़ की राजकुमार धाकड़ से शादी हुर्इ थी। कुछ दिनो बाद दोनो के बीच विवाद हो गया और पति राजकुमार इंदौर जाकर नौकरी करने लगा तथा  वही पर उसने किसी दूसरी महिला से शादी कर ली जबकि राजकुमार ने कुसुम से तलाक तक नही लिया था।

इसके बाद कुसुम ने राजकुमार के खिलाफ दहेज एक्ट सहित भरण-पोषण का केस दर्जकरा दिया था। कुसुम का मकान विवेकानंद कॉलोनी में है लेकिन वह अपने भोपाल स्थित मायके में रहती है और कभी-कभी शिवपुरी स्थित मकान में भी आती है। बीते रोज कुसुम का पति राजकुमार शिवपुरी आया और उसने मकान का ताला तोड़ा और उसमें रखा घर का पूरा सामान सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी करके ले गया। चोरी गया माल करीब 5 लाख रूपए का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्जकर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!