टवेरा कार को लूटने बाले 4 आरोपी दबौचे

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र में बीते रोज किराए से टवेरा को लेकर गए लुटेरों को आज पुलिस ने दबौच लिया है। पकड़े गए लुटेरे निजामपुर मगरौनी और विदिशा के बताए गए है। इस मामले में पुलिस ने इन आरोपीयों से लूटी गई टवेरा, देशी कट्टा और कुछ नगदी भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार बीते 13 जुलाई को सुरेन्द्र पुत्र प्राणसिंह बघेल निवासी निजामपुर मगरौनी थाना नरवर ने करैरा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात आरोपी उसकी टवेरा गाड़ी को किराए पर लेकर गए और लूट ले गए। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ लूट की धारा 11/13 में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया था। 

बीते रोज पुलिस अधीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त तवेरा कार को औतार सिंह बघेल पुत्र अतरसिंह बघेल अपने दोस्तों के साथ लेकर भागने की फिराक में है। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्यवाही करते हुए एसडीओपी अनुराग सुजानिया को निर्देशित किया। एसडीओपी ने तत्काल थाना प्रभारी संजीव तिवारी को टीम बनाकर आरोपीयों की घेराबंदी कर दबौचने के निर्देश दिए। टीआई मय दल के मौके पर पहुंचे और आरोपी औतार सिंह बघेल, पूरन बघेल उर्फ छोटू, महेश बघेल पुत्र खरगू बघेल, निवासी निजामपुर और शैलेन्द्र भदौरिया पुत्र ज्ञानसिंह भदौरिया निवासी विदिशा को दबौच लिया। 

जब इन आरोपीयों की तलाशी ली तो एक आरोपी के पास देशी कट्टा भी बरामद हुआ है। इस कार्यवाही को अंजाम देने में थाना प्रभारी के साथ उपनिरीक्षक अजय जाट,सुनील सिकरवार चौकी प्रभारी मगरौनी, उनिरी राघवेन्द्र सिंह यादव,उनिरी संध्या श्रीवास्तव,फतेह सिंह गुर्जर, भूपेन्द्र सिंह परमार, हिमाचल रावत, अशोक तिवारी, प्रह्लाद यादव, संजय तोमर रामहुजूर यादव की सराहनीय भूमिका रही। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!